फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वांटेड गिरफ्तार, एचसीपी लाइन हाजिर 

Sun, 28 Aug 2016 08:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
अरेस्‍ट
विज्ञापन
खोराबार थाने में क्रास एफआईआर दर्ज कराने के बाद वांटेड के फरार होने के मामले में एसएसपी ने देर रात एचसीपी को लाइन हाजिर कर दिया। हालांकि एसओ ने आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एसओ की भूमिका की भी जांच चल रही है। हत्या के प्रयास की घटना में फरार चल रहा अभियुक्त शनिवार को लूट का केस दर्ज कराने वाले युवक पर क्रास एफआईआर कराने थाने पहुंचा था। उसके थाने से जाने के बाद अधिकारियों को मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन


6 मार्च 2015 को रजही गांव मेें होली के दिन हुए बवाल में पुलिस ने गांव के रहने वाले राजाराम पासवान, उसके भाई समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सेवन सीएलए के तहत केस दर्ज किया था। आईजी के निर्देश पर मामले की विवेचना कुशीनगर पुलिस कर रही है। वारदात में शामिल राजाराम फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। शनिवार को थाने पहुंचे राजाराम ने लूट के आरोपी अपने भाई के पक्ष में मारपीट, धमकी देने का केस विरोधियों पर दर्ज कराया। एफआईआर की कापी लेने के बाद वह आराम से पुलिस के सामने ही थाने से निकल गया।

मामला प्रकाश में आने के बाद प्रभारी एसएसपी/एसपी (सिटी) हेमराज मीणा ने देर रात थाने के एचसीपी राकेश यादव को लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया। उधर, देर रात राजाराम के घर दबिश देकर एसओ ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें