फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sat, 13 May 2017 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
सिकरीगंज क्षेत्र के ढेबरा पुलिया के पास दो बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ही युवक हिमाचल प्रदेश में कमाते थे। दो दिन पहले ही गांव की शादी में शामिल होने के लिए घर आए थे। 
विज्ञापन

हरनही प्रतिनिधि के मुताबिक कैथवलिया गांव के रामानंद निषाद का बेटा धर्मेंद्र निषाद (32) और गांव के ही अर्जुन निषाद का गिरीश निषाद (25) साथ ही हिमाचल प्रदेश में रहकर कमाते थे। गांव के ही एक शादी में शामिल होने के लिए घर आए थे। गुरुवार शाम बाइक से ही दोनों सिकरीगंज इलाके में बारात में गए थे। वहां से भोजन करने के बाद रात 11 बजे लौट रहे थे। इसी बीच गांव के ही पिंटू शुक्ला भी पीछे बाइक से आ रहे थे। ढेबरा पुलिया के पास पीछे से पिंटू शुक्ला की बाइक धर्मेंद्र की बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही धर्मेंद्र और गिरीश की मौत हो गई। पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए।  घर का इकलौता चिराग था धर्मेंद्र धर्मेंद्र मां-बाप का इकलौता बेटा था। मौत की खबर घर पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। गिरीश दो भाईयों में छोटा था। दोनों की शादी हो चुकी है और बच्चेे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें