फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के दो गुटों में मारपीट, अफरा-तफरी

Fri, 12 Aug 2016 07:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
प‌िटाई
विज्ञापन
पीपीगंज के बापू इंटर कॉलेज में शुक्रवार की सुबह छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार और बाइक से आए बाहरी लोग फरार हो गए। प्रिंसिपल ने स्कूल में तैनात संविदा शिक्षक के इशारे पर घटना होेने की बात बताई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पीपीगंज प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब पीपीगंज स्थित बापू इंटर कॉलेज में बाइक सवार युवकों का गुट पहुंचा। परिसर में दाखिल होने के बाद बदमाशों ने कक्षा नौ के एक छात्र की पिटाई कर दी। जानकारी मिलने पर पहुंचे घायल छात्र के सहयोगी ने भी दूसरे गुट के युवकों पर हमला कर दिया। आधे घंटे तक दोनों गुट के लोगों में जमकर मारपीट हुई। प्रिंसिपल रामबहाल त्रिपाठी शिक्षकों के साथ पहुंचे तो मारपीट करने वाले युवक गेट कूदकर खेल मैदान की तरफ चले गए। यहां भी इनके बीच मारपीट हुई।

घटना की जानकारी प्रिंसिपल ने एसओ को दी लेकिन पुलिस 20 मिनट बाद पहुंची, तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। प्रिंसिपल रामबहाल त्रिपाठी ने बताया कि कक्षा नौ में पढ़ने वाले दो छात्रों के बीच विवाद हुआ था। कहासुनी के बाद इनके बीच हाथापाई हो गई थी। शुक्रवार को जुटे दोनों पक्ष के लोगों ने मारपीट कर ली। उन्होंने बताया कि विवाद करने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें