फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं का अपहरण, पुलिस ने दर्ज किया केस

Sat, 27 Aug 2016 09:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
शाहपुर क्षेत्र में रहने वाली छात्रा का परिचित युवक ने अपहरण कर लिया। खोजबीन के बाद कुछ पता न चलने पर घरवालों ने पादरी बाजार में रहने युवक पर संदेह जताते हुए केस दर्ज कराया है। उधर, गगहा क्षेत्र में 20 अगस्त को घर से कॉलेज जाने के लिए निकली बीए की छात्रा लापता है। घरवालों ने सहेली के साथ ही उसके भाई पर अपहरण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट में पढ़ने वाली 16 वर्षीय किशोरी 22 अगस्त को घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। देर शाम घर न पहुंचने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। मामले की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही साथ में पढ़ने वाली अन्य लड़कियों से जानकारी ली तो पादरी बाजार चौराहे पर रहने वाले संगम सिंह नाम के युवक के अक्सर पीछा करते कॉलेज तक आने की जानकारी मिली। खोजबीन करने पर वह भी घर पर नहीं मिला। घरवालों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए संगम पर अपहरण का केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

वहीं, गगहा की रहने वाली युवती बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। 20 अगस्त को वह घर से कॉलेज जाने के लिए निकली तबसे लापता है। छात्रा की मां ने उसकी सहेली शशि पर भाई मंटू की मदद से अपहरण करने का आरोप लगाया है। गगहा पुलिस भाई - बहन के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर छात्रा की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें