फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. रणविजय दुबे को जान से मारने की धमकी

Thu, 15 Dec 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
धमकी - फोटो : demo
विज्ञापन
शहर के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. रणविजय दुबे को मोबाइल फोन पर धमकी मिली है। इस मामले में डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने शाहपुर इलाके के आशुतोष शुक्ला नामक शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि अब तक की जांच में पता चला है कि धमकी देने वाले शख्स के बच्चे का डॉ. दुबे ने इलाज किया था। केस बिगड़ने पर उसने डॉक्टर के मोबाइल फोन पर बातचीत की थी।
विज्ञापन


कोतवाली इलाके के दीवान बाजार में रहने वाले डॉ. रणविजय दुबे का शाहपुर इलाके के जेल रोड पर नर्सिंग होम है। तीन दिन पूर्व बशारतपुर, कृष्णानगर कॉलोनी के आशुतोष शुक्ला अपने बेटे को दिखाने डॉ. दुबे के पास गए थे। इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ने पर वह बेटे को लखनऊ लेकर चले गए। लखनऊ के एक बड़े अस्पताल के डॉक्टर ने पर्चा देखने के बाद गोरखपुर के डॉक्टर के इलाज पर सवाल खड़ा करते हुए उनसे बात कराने को कहा।

इसके बाद आशुतोष शुक्ला ने डॉ. रणविजय से संपर्क किया मगर उनसे बात नहीं हो सकी। आरोप है कि इसके बाद आशुतोष शुक्ला ने डॉक्टर को रात में दोबारा फोन कर धमकी दी। डॉ. रणविजय के मुताबिक आशुतोष ने धमकाते हुए कहा कि मैं लखनऊ स्थित सीएमओ हत्याकांड को अंजाम दे चुका हूं। मेरा एकलौते बेटा है, यदि उसकी मौत हुई तो तुम्हारी हत्या कर दूंगा। डॉ. दुबे को इसके पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इसकी शिकायत वह पुलिस के पास दर्ज करा चुके हैं।
विज्ञापन


इस बाबत कैंट के सीओ अभय कुमार मिश्रा का कहना है कि डॉ. रणविजय दुबे को हत्या की धमकी मिली है। केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। अब तक की जांच में आशुतोष के बेटे के इलाज का मामला सामने आया है। आरोपी की लोकेशन लखनऊ में मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें