फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुस्तमपुर में टेंपो चालक ने युवती को अगवा किया

Sun, 24 Jul 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
Kidnapping
विज्ञापन
रुस्तमपुर में शनिवार दोपहर टेंपो चालक ने महिला की मदद से युवती का अपहरण कर लिया। नौसढ़ की रहने वाली युवती बुआ के यहां से घर लौट रही थी। मोबाइल बंद होने पर परिवारवालों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। देर शाम युवती ने भाई के मोबाइल पर फोन कर बंधक बनाकर कमरे में रखे जाने की जानकारी दी। बातचीत के दौरान ही उसका मोबाइल बंद हो गया। घरवालों की सूचना पर क्राइम ब्रांच के साथ ही कैंट पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


नौसढ़ के शेरगढ़ की रहने वाली सुमन (18) शुक्रवार दोपहर खोराबार के रानीबाग में बुआ के घर आई थी। शनिवार दोपहर 12 बजे वह घर जाने के लिए निकली। देर शाम उसके घर न पहुंचने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। मोबाइल भी बंद था। शात सात बजे सुमन ने चचेरे भाई गुलाब के मोबाइल पर फोन कर अपने अगवा होने की जानकारी दी।

उसने बताया कि बुआ के घर से आते समय वह रुस्तमपुर चौराहे पर टेंपो में बैठी थी। उसमें पहले से सवार महिला ने टेंपो चालक की मदद से उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया।
विज्ञापन

होश में आने पर वह कमरे में बंद मिली। तीसरी मंजिल पर स्थित मकान के बगल में मंदिर है। लोकेशन उसके समझ में नहीं आ रही है। बातचीत के दौरान सुमन का मोबाइल बंद हो गया। दोबारा फोन करने पर महिला ने कॉल रिसीव किया। उसने सुमन को अपने पास रखने की जानकारी दी।

सरेराह टेंपो में युवती का अपहरण होने की जानकारी परिवार के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। हरकत में आई क्राइम ब्रांच के साथ ही कैंट पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। देर रात युवती का लोकेशन नौसढ़ के कादीपुर में मिली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें