फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील ने पार्षद से की मारपीट, धमकी दी

Sun, 24 Jul 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर-4 में ग्रीन बेल्ट पर विकास कार्य कराने के विरोध में एक वकील ने पार्षद नीलम भारद्वाज को रिवाल्वर दिखाकर पीटा। वकील ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना उस समय हुई जब पार्षद मंदिर से पूजा करके लौट रहीं थीं। पार्षद ने वकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने वकील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  
विज्ञापन



वैशाली की पार्षद नीलम भारद्वाज शनिवार सुबह 11 बजे सेक्टर-4 वैशाली के ग्रीन बेल्ट पर बने मंदिर में पूजा करने गई थीं। पूजा के बाद घर लौटते वक्त मंदिर के पास रहने वाले वकील तेज सिंह यादव ने रिवाल्वर दिखाकर उनका रास्ता रोक लिया। पार्षद के मुताबिक वकील ने उनके साथ गालीगलौच शुरू कर दी, जिसका विरोध करने पर उन्हें पीटा।

साथ ही उन्हें और उनके बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी। पार्षद के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद वह किसी तरह घर पहुंचीं। उन्होंने परिवार को मामले की जानकारी दी और और रिपोर्ट दर्ज कराई। चौकी इंचार्ज कमलेश यादव ने बताया कि पार्षद की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी वकील तेज सिंह यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन



- वकील पर ग्रीन बेल्ट पर कब्जा करने की मंशा का आरोप
पार्षद के पति एसके भारद्वाज ने बताया कि जिस जगह पर मंदिर बना हुआ है, वह जगह ग्रीन बेल्ट की है। वकील खुद का एक राजनीतिक दल से संबंध बताते हुए दबंगई करता है और ग्रीन बेल्ट और मंदिर में आने से लोगों को रोकता है।

कुछ दिन पहले पार्षद ने ग्रीन बेल्ट पर घास और पौधे लगवाए थे, तब उसने पौधारोपण करने से मना किया था। पार्षद के पति का आरोप है कि वकील ग्रीन बेल्ट पर कब्जा करना चाहता है और ग्रीन बेल्ट का सौंदर्यीकरण कराने पर उनकी पत्नी और बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें