फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के डांटने पर किशोरी ने लगा ली फांसी

Tue, 28 Jun 2016 01:15 AM IST
gorakhpur
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन
चिलुआताल में मां के डांटने पर किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोपहर में उसकी चाची घर में पहुंचीं तो कमरे में फंदे से लटकती भतीजी की लाश दिखी। जानकारी देने पर खेत से परिवार के लोग भी पहुंच गए। किशोरी पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन



चिलुआताल प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के नुरुद्दीनचक संझाई गांव के विशंभर के खेत में सोमवार को धान की रोपाई हो रही थी। उनकी पत्नी ने बेटी सीमा सीमा (15) को भी खेत में चलने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। घर का पूरा काम करने की बात कह सीमा को घर पर छोड़कर मां अपने पति, बेटे और बेटी के साथ खेत चली गईं।

दोपहर 11 बजे किसी काम से उसकी चाची मंजू घर पहुंचीं। आवाज देने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया न होने पर जब वह कमरे में गईं तो उन्हें फंदे से लटकती सीमा की लाश दिखी। सूचना देने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची चिलुआताल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें