फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो तस्करों ने चार सिपाहियों को कुचलने की कोशिश की

Tue, 28 Jun 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में सोमवार को गो तस्करों से पकड़ी गई डीसीएम जिसमें गोवंशीय पशु मिले। पुलिस के पथराव से टूटा शीशा।
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिले की पुलिस पशु तस्कर और खनन माफिया के निशाने पर है। पिछले दिनों से कई हमले हो चुके हैं। सोमवार को शहर में तस्करों ने गोवंशीय  पशुओं से लदी डीसीएम से चार सिपाहियों को कुचलने की कोशिश की। सिपाही बमुश्किल बचे  और जिस पार्सल डीसीएम में तस्कर थे, उस पर पथराव करके शीशे तोड़ दिए। 

 बाद में कोतवाली की दीवार से टकराकर डीसीएम रुकी। पशु तस्करों की गाड़ी और पुलिस की जीप के बीच चूहे बिल्ली जैसी  दौड़ देखकर अफरा तफरी मच गई थी। पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ लिया है। इनके पास   एक किलो चरस भी मिली है, जबकि दो तस्कर भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोरियर के पार्सल ढोने वाली बंद डीसीएम में तस्कर गोवंशीय पशु लेकर आ रहे हैं।  उसके बाद पुलिस ने शाहबाद गेट पर  डीसीएम रोकने की कोशिश की और उसका पीछा करना शुरू कर दिया।  दोनों वाहनों के तेजी से गुजरने पर राहगीरों में अफरा तफरी मच गई। 
विज्ञापन


कोतवाली के चार सिपाहियों ने डीसीएम के आगे आकर रोकने की कोशिश की तो पशु तस्करों ने उन पर डीसीएम  चढ़ाने की कोशिश की। लेकिन सिपाहियों ने किसी तरह से अपनी जान बचा ली।  उसके बाद सिपाहियों ने पशु तस्करों की डीसीएम पर पथराव  कर दिया। जिससे आगे का शीशा टूट गया। डीसीएम कोतवाली की दीवार से टकराकर बंद हो गई। जिससे दीवार भी हल्की से क्षतिग्रस्त हो गई। आरोपी डीसीएम को छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने धरपकड़ कर  दो लोगों को पकड़ लिया। पुलिस उनको थाने ले आई। जहां पुलिस को तलाशी लेने पर उनके पास एक किलो चरस भी   मिली है। पुलिस को डीसीएम से तलाशी  लेने पर जिंदा व मृत 25 गोवंशीय पशु मिले। पुलिस आरोपियों से उनके और साथियों  के बारे में  पूूछताछ  कर रही है। पकड़े गए तस्करों में फरजंद अली चमरौवा थाना शहजादनगर और राशिद रजौड़ा पटवाई के रहने वाले हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें