फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौज मस्ती के लिए लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Wed, 11 Jan 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
लुटेरों के गैग का पर्दाफाश करते एसएसपी रामलाल वर्मा, एसपीसिटी हेमराज मीणा व सीओ कैंट अभय मिश्रा। - फोटो : Rajesh Kumar
विज्ञापन
मौज मस्ती और गर्ल फ्रेंड को घुमाने के लिए राह चलते लोगों को लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। पुलिस ने गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर लूट की तीन घटनाओं का पर्दाफाश कर दिया है। पकड़े गए सभी बदमाश कक्षा नवीं और ग्यारहवीं के छात्र हैं। युवकों ने खोराबार और कैंट इलाके में हुई लूट की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार कर लिया है।  पुलिस ने उनके निशानदेही से लूटी की रकम, लैपटॉप, मोबाइल आदि को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


एसएसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि खोराबार में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक और पूर्वांचल बैंक के मैनेजर से लूट हुई थी। पर्दाफाश के लिए सीओ कैंट अभय कुमार मिश्र और क्राइम बांच के स्वाट प्रभारी के धमेंद्र सिंह व प्रभारी निरीक्षक कुशल पाल यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली की कोनी चौराहे के समीप कुछ संदिग्ध युवक देवरिया बाईपास की ओर से सिक्टौर होते हुए शहर में आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस ने हनुमान मंदिर तिराहा के समीप नवनिर्मित चिड़ियाघर के सामने से चार बाइक पर सवार आठ लोगों को रोका।

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने लूट की तीनों घटनाओं में शामिल होने की बात कबूली। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने 3750 रुपये नकद, 01 डेेल का लेपटॉप, 4 मोबाइल, 2 बैग, पासबुक व चेकबुक, 2 चाभी, 12 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस, 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस, बैंक संबंधित कागजात और मोहर आरोपियों के पास से बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद एसएसपी ने टीम को पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि पुरस्कार के रूप में दी।
विज्ञापन


इनकी हुई गिरफ्तारी 
खोराबार के प्रधान टोला निवासी विजेंद्र पासवान पुत्र चंद्रिका पासवान, महिमाट निवासी अंकित निषाद पुत्र राममिलन निषाद, नीरज निषाद पुत्र स्व. संतोष निषाद , जंगल अयोध्या प्रसाद निवासी आर्यन यादव उर्फ जैकी पुत्र राजकुमार यादव, रामबरन टोला निवासी विशाल पासवान पुत्र रामनिवास पासवान, झंगहा इलाके के मोतीराम अड्डा निवासी आयुष सिंह पुत्र सत्यप्रकाश सिंह और खजनी इलाके के बरडार कोहा निवासी विनय पासवान पुत्र लौहर पासवान के रूप में हुई है।

इन घटनाओं का हुआ पर्दाफाश
पूछताछ में आरोपियों ने 5 जनवरी को पूर्वांचल बैंक की मिर्जापुर शाखा के मैनेजर आशुतोष तिवारी और 22 दिसंबर को इसी इलाके में स्थित पटपट ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक जंगल चवरी निवासी शेषनाथ ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के साथ हुई डकैती व 5 नवंबर को कैंट इलाके के रेलवे म्यूजियम के पास से महिला से हुई लूट में शामिल होने का बात कबूली है।

घोषित करेंगे लुटेरा गैंग 
पकड़े गए बदमाशों में से विजेंद्र पहले भी लूट और डकैती की कोशिश में जेल जा चुका है। एसएसपी ने कहा कि यह सरगना है। इस गैंग को लुटेरे गैंग के रूप में घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विजेंद्र 2003 में भी लूट और डकैती के प्रयास में जेल जा चुका है। विजेंद्र का छोटा भाई पुलिस विभाग में सिपाही है जो गोंडा में तैनात है। बाकि गैंग के सभी सदस्य इंटर तक के छात्र हैं। सभी ने मौज मस्ती के लिए लूट की घटनाओं में शामिल होने की बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें