फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे चीफ  इंजीनियर के घर चोरी

Sat, 13 Aug 2016 08:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
शाहपुर क्षेत्र में रहने वाले रेलवे चीफ इंजीनियर के घर में शुक्रवार रात घुसे चोरों ने कई सामानों पर हाथ साफ कर लिया। पत्नी के साथ वह बेटे का एडमिशन कराने दिल्ली गए थे। सुबह घर का ताला टूटा देख रिश्तेदार ने सूचना पुलिस को दी। डॉग स्क्वॉड दस्ते के साथ पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


राप्तीनगर, रेल विहार फेज दो में रहने वाले सत्येंद्र नारायण राय पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय में चीफ  इंजीनियर हैं। उनकी पत्नी प्रतिभा राय पिपराइच में हेडमास्टर हैं। बेटे का एडमिशन कराने दोनों दिल्ली गए थे। घर की देखरेख का जिम्मा राप्तीनगर के रहने वाले रिश्तेदार डीके राय को दिया था। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे डीके राय जब सत्येंद्र के घर पहुंचे तो सीढ़ी के बगल में लगी खिड़की टूटी मिली। दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे तो सामान बिखरे पड़े थे और आलमारी, बेड बॉक्स, सूटकेस में रखे जेवर, कपड़े और अन्य सामान गायब थे। घर के बाहर नशीला पदार्थ मिलने के कारण आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने नशीले पदार्थ का सेवन भी किया होगा।

डीके राय ने पुलिस के साथ ही सत्येंद्र को भी इसकी सूचना दी। घर में चोरी गए सामान की कीमत के बारे में डीके राय ने जानकारी न होने की बात एसओ को बताई। एसओ शाहपुर रामाज्ञा सिंह ने बताया मामले की छानबीन चल रही है। चीफ इंजीनियर के दिल्ली से आने के बाद चोरी गए सामान की जानकारी मिल पाएगी। घटना के संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें