फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेताओं ने बड़हलगंज में दरोगा को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेता के भाई की बारात में जा रहे युवकों ने बड़हलगंज में बृहस्पतिवार की रात वाहन चेकिंग कर रहे दरोगा को चिढ़ा दिया। नशे में धुत युवकों ने विरोध करने पर दरोगा से हाथापाई कर ली। कार के पीछे आ रहे दूल्हे के भाई ने समर्थकों के साथ मिलकर दरोगा को पीट दिया। घटना की जानकारी के बाद फोर्स के साथ पहुंचे एसओ ने सपा नेता के साथ ही दरोगा को पीटने वाले पांच लोगों को हिरासत में लिया है। बवाल को बढ़ाने वाले मधुवन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सपा प्रत्याशी को भी देर रात तक थाने में बैठाए रखा। एहतियात के तौर पर थाने में आसपास के जिलों की फोर्स लगा दी गई है।
विज्ञापन


बड़हलगंज प्रतिनिधि के अनुसार, दोहरीघाट, नई बाजार के पूर्व प्रधान एवं सपा नेता रामाश्रय यादव के छोटे भाई अजय की शादी बड़हलगंज के सिधुआपार में तय हुई थी। बृहस्पतिवार की रात आठ बजे बारात बड़हलगंज के पटना तिराहे पर पहुंची थी। दरोगा विवेकानंद उपाध्याय सिपाहियों के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। दूल्हे की कार में बैठे चार युवकों ने दरोगा पर कमेंट कर दिया। रोकने पर हंगामा करने के साथ ही गाली-गलौज शुरू कर दी। दरोगा ने प्रतिकार किया तो हाथापाई शुरू कर दी। इसी बीच पीछे से जीप में आए रामाश्रय ने दरोगा पर हमला कर दिया। साथ में मौजूद युवकों ने लात-घूसों से पिटाई कर देख लेने की धमकी देना शुरू कर दिया। दरोगा के सूचना देने पर एसओ बड़हलगंज चौथीराम फोर्स के साथ पहुंचे और रामश्रय समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। मामला बढ़ने पर दूल्हा कार लेकर मौके से भाग निकला।

घटना की जानकारी पाकर बारात आ रहे मधुवन विधानसभा के पूर्व सपा प्रत्याशी राजेंद्र मिश्रा भी पटना तिराहे पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों से उलझ गए। एसओ के सूचना देने पर सीओ खजनी, गोला, बांसगांव, उरुवां, गगहा एसओ के साथ फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। रामश्रय के साथ पकड़े गए पांच हमलावरों को हिरासत में लेकर थाने आए। सपा प्रत्याशी रहे राजेंद्र मिश्रा को भी पुलिस ने देर रात तक थाने में बैठाए रखा। घटना की जानकारी के बाद मऊ जिले के सपा नेताओं का थाने में जमावड़ा लगा रहा। घायल दरोगा विवेकानंद ने सपा नेताओं पर पिटाई करने के साथ ही जेब में रखे 2500 रुपये लूटने का आरोप लगाया है। एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजेंगे। एसओ को कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें