फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर बेटे की मौत, मां गंभीर

Thu, 18 May 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
हादसे के बाद घर में मचा कोहराम और इनसेट में मृतक पिंटू की फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कैंपियरगंज के मोहम्मदपुर के पास ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंद दिया। हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। राहगीर की मदद से घायल मां को सीएचसी में दाखिल कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। महिला की हालत नाजुक बनी है। उधर, मौत की खबर घर पर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन


महराजगंज के चेहरी गांव निवासी पिंटू साहनी (27) पुत्र मोलहू का ननिहाल सहजनवां के नारगपट्टी गांव में हैं। मां ईशा देवी को बाइक से लेकर वह ननिहाल में आयोजित शादी समारोह में गए थे। बुधवार सुबह लौटते समय मोहम्मदपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को चपेट में ले लिया। हादसे में पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई और ईशा देवी घायल हो गईं। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी और फिर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।

पिंटू के पिता पंजाब में मजदूरी करते हैं। तीन भाइयों में पिंटू सबसे बड़े थे। मौत की खबर के बाद पिंटू की पत्नी गीता का रो-रोकर बुरा हाल है। पिंटू की दो बेटियां दिव्यांशी (6) और काव्या (2) हैं।
विज्ञापन


हादसे के बाद एक घंटे अस्पताल में तड़पे घायल
उरुवा इलाके में बाइक और ऑटो की आमने-सामने हुई टक्कर में आठ लोग घायल हो गए। इनमें गंभीर रूप से घायल दो भाइयों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया लेकिन वहां पर उपचार के लिए डॉक्टर ही नहीं थे। करीब एक घंटे तक घायल अस्पताल में तड़पते रहे। बाद में आए फार्मासिस्ट और स्वीपर ने मरहम पट्टी की और जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक सवार दोनों युवकों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

कूई प्रतिनिधि के मुताबिक गोरखपुर से सुरेंद्र गुप्ता (41), पत्नी प्रियंका (38) और दो बच्चियों सिद्धि (8) और तनिष्का (5) के साथ उरुवा आ रहे थे। उधर, बांसगांव के भरोहिया निवासी सोनू (26) अपने सगे भाई मोनू (22) के साथ घर लौट रहे थे। बथुआ गांव के पास ऑटो और बाइक में आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ऑटो सवार छह लोगों को मामूली चोटें आई। घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया लेकिन वहां कोई डॉक्टर नहीं थे। लोगों ने जब हंगामा किया तो कमरे से निकलकर फार्मासिस्ट और स्वीपर आए। दोनों ने मिलकर मरहम-पट्टी कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें