फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद की थी बच्ची की हत्या

Wed, 14 Dec 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
पड़ोसी युवक ने हवस पूरी करने के लिए छह साल की बच्ची को मौत के घाट उतार दिया और शव को आमी नदी के किनारे फेंककर फरार हो गया। मंगलवार को घटना का पर्दाफाश करने के साथ ही पुलिस ने समाज को कलंकित करने वाली इस घटना के आरोपी को सजा दिलाने के लिए पैरवी करने का भी फैसला किया है। घटना हरपुर-बुदहट इलाके की है।
विज्ञापन

 
मंगलवार को पुलिस लाइंस में एसएसपी रामलाल वर्मा ने घटना का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि हरपुर-बुदहट एरिया के एक गांव में 30 नवंबर की रात नंदनी अपनी मां के पास सोई थी और लापता हो गई। सुबह जब तलाश हुई तो घर से तीन किलोमीटर दूर नदी किनारे उसकी लाश मिली। मां ने उसकी पहचान कर पुलिस को सूचना दी थी। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हुई थी। बच्ची के साथ रेप और हत्या का मामला सामने आने पर पुलिस जांच में जुट गई। विदेश में रहकर कमाने वाले पिता घर पहुंचे तो उन्होंने गांव के एक बुजुर्ग सहित दो लोगों पर शक जताते हुए तहरीर दी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और दूसरे तथ्यों के आधार बिना मुकदमा दर्ज किए पुलिस जांच में जुटी रही।

इस दौरान सामने आया कि गांव का एक युवक सेक्स पॉवर की दवा खाता है। जांच में सामने आया कि 30 नवंबर की रात आर्केस्ट्रा देखने के बाद वह बच्ची के घर गया और सो रही बच्ची को उठा ले गया। आरोपी गोरख प्रसाद ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि हवस बुझाने के लिए वह बच्ची को उठा ले गया था। बाग में रेप करने के दौरान बच्ची को अचेत करने के लिए उसके सिर पर मुक्का मारा। रेप के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद शव को नदी किनारे फेंककर फरार हो गया।
विज्ञापन


आरोपी को शादी के एक हफ्ते बाद पत्नी ने छोड़ा
आरोपी गोरख प्रसाद ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी। एक हफ्ते बाद ही उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी क्योंकि वह पत्नी को खुश नहीं रख पा रहा था, जिसके बाद ही वह सेक्स पॉवर की दवा खाने लगा और इस दौरान गांव की एक महिला से उसके संबंध हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें