फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक पुत्र के काफिले पर पथराव, चार घायल

Wed, 14 Dec 2016 01:07 AM IST
आशुतोष मिश्र, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
पथराव के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सपा विधायक राजमती निषाद के बेटे अमरेंद्र निषाद के काफिले पर मंगलवार को पथराव हो गया। अमरेंद्र अपने गनर और समर्थकों के साथ गांव में बन रही सीसी रोड का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान प्रधान और पूर्व प्रधान समर्थक भिड़ गए और दो तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई। पथराव में विधायक पुत्र एक घर में छिपकर जान बचाई। इसमें अमरेंद्र के गनर, समर्थक सहित चार घायल हो गए। हमलावर लोगों ने उनकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। अमरेंद्र के समर्थक विनोद की तहरीर पुलिस ने पूर्व प्रधान व उनके दो पुत्रों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पिपराइच के बनकट गांव के बड़े टोला में एक सीसी रोड का निर्माण हो रहा है। यहां पर इस रोड को लेकर वर्तमान प्रधान बृजमोहन निषाद और पूर्व प्रधान रामाज्ञा राजभर के बीच पहले से ही विवाद चल रहा है। मंगलवार को सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच करने के लिए पिपराइच विधायक राजमती निषाद के बेटे अमरेंद्र निषाद समर्थकों के साथ पहुंचे थे। शाम करीब पांच बजे वे सड़क का निरीक्षण कर रहे थे तभी पूर्व प्रधान समर्थक नारेबाजी करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों की तरफ से पथराव शुरू हो गया।

अमरेंद्र भागकर पास के ही रवींद्र शर्मा के मकान में घुस गए। पथराव में सरकारी गनर दयाराम, समर्थक पप्पू, विनोद, ईश्वर घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने अमरेंद्र को बाहर निकाला और घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया है। विनोद ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस पूर्व प्रधान रामाज्ञा, उनके दो पुत्र राजेश और रामप्रवेश के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें