फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैपटॉप की डिलिवरी लेकर मार दी गोली

Thu, 03 Mar 2016 01:21 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर के सीनियर सेकेंड्री स्कूल के सामने लैपटॉप की डिलिवरी लेने के बाद बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। गोली दाहिने पैर में लगी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवक को रेलवे अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


शाहपुर और क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस को घटनास्थल से खोखा मिला है।
बेलीपार के दवहियां टोला नौसड़ के निवासी रवि श्रीवास्तव तारामंडल स्थिति एआरएएमईएस कोरियर सर्विस कंपनी में डिलिवरी पहुंचाते हैं। सुधीर पांडेय नाम के एक व्यक्ति ने ऑनलाइन लैपटॉप बुक कराया था। उन्होंने अपना पता रेलवे कॉलोनी कौआबाग सीनियर सेकेंड्री स्कूल लिखवाया था। रवि ने बुधवार की दोपहर सुधीर के मोबाइल पर कॉल कर बताया कि उनका लैपटॉप आ गया है। फोन उठाने वाले युवक ने रवि को सीनियर सेकेंड्री स्कूल के पास बुलाया।

रवि जब वहां पहुंचा तो स्कूल की छुट्टी हो चुकी थी और एक बाइक पर तीन युवक गेट के सामने खड़े थे। रवि ने लैपटॉप वाला पैकेट देकर 14 हजार 89 रुपये मांगे। इस पर एक युवक ने रवि के दाहिने पैर में गोली मार दी और फिर तीनों फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस रवि को लेकर रेलवे अस्पताल पहुंची जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें