फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में हमले की फिराक में है जमतुल मुजाहिद्दीन

Sat, 02 Jul 2016 01:12 AM IST
सतीश कुमार पांडेय , अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
आतंकवादी
विज्ञापन
पाकिस्तान के पेशावर की तरह अब यूपी के स्कूल भी आतंकियों के निशाने पर हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने लखनऊ के एक स्कूल में हमले की आशंका जताए जाने के बाद पूरे यूपी में अलर्ट जारी किया है। इस संबंध में आईजी के पास आए एक पत्र में सुरक्षा एजेंसियों ने कहा है कि बांग्लादेशी आतंकी संगठन जमतुल मुजाहिद्दीन स्कूलों में हमला कर पूरी दुनिया में दहशत फैलाना चाहता है। इसके बाद आईजी ने जोन के सभी पुलिस कप्तानों को पत्र लिखकर जिले के बड़े स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था जांचने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


लखनऊ में कानपुर रोड पर स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल (सीएमएस) में आतंकी हमले की आशंका जताए जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। एजेंसियों ने प्रदेश के अन्य जिलों के बड़े स्कूलों में भी आतंकी घटना होने का अंदेशा जताते हुए सभी जोन के आईजी, डीआईजी के साथ ही जिले के पुलिस कप्तानों को पत्र लिखकर सुरक्षा-व्यवस्था जांचने और सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।

कहा गया है कि आतंकी संगठन जमतुल मुलाहीद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) उन स्कूलों में हमला करने की फिराक में है, जहां बड़े नेता, अधिकारी या वीआईपी परिवार के बच्चे पढ़ते हैं। ऐसा कर वह पूरी दुनिया में अपना नाम पहुंचाने के साथ ही लोगों के जेहन में खौफ पैदा करना चाहता है। आईजी मोहित अग्रवाल ने सुरक्षा मुख्यालय से आए पत्र का हवाला देते हुए पुलिस कप्तानों से सतर्कता बरतने को कहा है। बता दें कि करीब दो साल पहले पाकिस्तान के पेशावर के एक सैनिक स्कूल में तालिबानी आतंकवादियों ने हमलाकर पूरी दुनिया में दहशत फैला दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें