फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में नशेड़ी का हंगामा, तोड़फोड़

Mon, 04 Jul 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में हंगामा मचाने वाले युवक को पकड़कर ले जाती पुलिस। - फोटो : mahesh kumar
विज्ञापन
जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में नशे में धुत एक युवक ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने उसे रेलवे स्टेशन के पास मारपीट के आरोप में पकड़ा था। पुलिस उसका मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर आई थी। नशेड़ी ने जमकर हंगामा किया और इमरजेंसी कक्ष में शीशा तोड़ दिया। मेडिकल कराने आए पुलिस और अस्पताल कर्मचारियों से मारपीट की। किसी तरह से पुलिस वालों ने उसे काबू में किया और थाने ले गई।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के पास कुछ लोगों को अचानक एक युवक मारने लगा। पहले तो लोग कुछ समझ ही नहीं पाए मगर बाद में जब पता चला कि वह नशे में तो लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए जिला अस्पताल पहुंची। इमरजेंसी में डॉ. गौरव ड्यूटी ने अभी मेडिकल की प्रक्रिया शुरू ही की गई थी कि युवक ने हंगामा कर दिया। शीशा तोड़ दिया और मेज भी फेंकने लगा।

कुछ कर्मचारियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उनसे भी हाथापाई शुरू कर दिया। पुलिस वालों से भी उसने मारपीट की। हंगामा बढ़ता और शोर सुनकर तमाम कर्मचारी एकत्र हो गए। किसी तरह से उसे काबू में किया गया। उसकी पहचान खजनी थाना क्षेत्र के उनवल निवासी नेबूलाल के पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें