फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ड्राइवर को तमंचा दिखाकर सात हजार रुपये लूटे

Mon, 04 Jan 2016 08:17 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसगांव क्षेत्र के कौड़ीराम यूनियन बैंक के पास रविवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर को तमंचा दिखाकर सात हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बांसगांव की तरफ फरार हो गए। कौड़ीराम पुलिस छानबीन कर रही है। हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन


अनिल यादव ट्रक में गिट्टी लादकर मिर्जापुर से महराजगंज जा रहा था। रात अधिक होने से वह कौड़ीराम में यूनियन बैंक के सामने ट्रक खड़ा कर सो गया। मध्यरात करीब साढ़े 12 बजे बिना नंबर प्लेट की बाइक से पहुंचे तीन युवकों ने अनिल को जगाकर तमंचा सटा दिया। बदमाश अनिल का मोबाइल और बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में सात हजार रुपये, गाड़ी के कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस था।

इस दौरान गश्त पर निकले कौड़ीराम चौकी इंचार्ज संजय सिंह को देखते ही बदमाश फरार हो गए। अनिल यादव ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने बताया कि बदमाशों ने चालक को लूटने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस के पहुंचने से वे फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें