फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बंधक बनाकर लूटपाट

Thu, 13 Apr 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
लूट के बाद घर में बिखरा सामान। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बैंकाक में रहने वाले गगहा के पकड़ी गांव निवासी रमेश यादव के घर मंगलवार की रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। उन्होंने रमेश की पत्नी बिंदू देवी को बंधक बनाकर लूटपाट की। पहले तमंचा सटाया, फिर मिट्टी का तेल डालकर उन्हें जलाने की भी कोशिश की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। इसके बाद भी मुकदमा चोरी का दर्ज किया गया।
विज्ञापन


हाटा प्रतिनिधि के मुताबिक पकड़ी गांव निवासी रमेश यादव बैंकाक में रहते हैं। उनके दो बेटे बंगलूरू में इंजीनियर हैं। वह भी परिवार के साथ वहीं रहते हैं। गांव में पत्नी बिंदू देवी अकेले रहती हैं। मंगलवार की देर रात बिंदू के घर में दो असलहाधारी बदमाश दरवाजा तोड़कर दाखिल हो गए। बिंदू को देखते ही बदमाशों ने असलहा सटा दिया। फिर उनके ऊपर केरोसिन उड़ेल दिया। इसके बाद उन्हें घसीटकर किचेन में ले गए। वहां बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी और आलमारी की चाभी मांगी।

इसके बाद बदमाशों ने आलमारी में रखे पांच लाख रुपये के जेवर समेट लिए। इनमें सोने की सात चेन, एक झुमका, पांच अंगूठी, दो कर्णफूल, एक मंगलसूत्र, तीन ब्रेसलेट, एक करधनी और तीन हजार रुपये नकद शामिल थे। जाते समय बदमाशों ने गैस का पाइप खोल दिया। वे आग लगाने के लिए माचिस भी खोजते रहे, लेकिन उन्हें माचिस नहीं मिल सकी। बदमाशों के जाने के बाद बिंदू देवी ने छत से शोर मचाकर गांव वालों को बुलाया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें