फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हिरासत में रखने से क्षुब्ध छात्र ने लगाई फांसी

Thu, 13 Apr 2017 12:45 AM IST
अवैध हिरासत में रखने से क्षुब्ध छात्र ने लगाई फांसी
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 जगदीशपुरा के खतैना में दसवीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवारीजनों ने बताया कि पड़ोसी महिला की शिकायत पर पुलिस ने छात्र और उसके पिता को चार घंटे तक अवैध हिरासत में रखा। इससे क्षुब्ध होकर ही उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

खतैना, थाना जगदीशपुरा निवासी प्रेम सिंह अपाहिज हैं। उनका बेटा अंकित चौहान (17) दसवीं कक्षा का छात्र था। प्रेम सिंह के घर में कुछ महीने पहले सायना पत्नी गुड्डू किराये पर रहती थी। अब वह बस्ती में दूसरे मकान में रहती है। मंगलवार शाम को अंकित की सायना के भाई रशीद उर्फ वशीर से रुपयों के लेन-देन को लेकर मारपीट हो गई। सायना ने थाने में तहरीर दी तो अंकित और उसके पिता भी पहुंच गए। पुलिस ने दोनों को बैठा लिया। अंकित के खिलाफ एनसीआर भी दर्ज कर ली। चार घंटे बाद समझौता होने पर उन्हें छोड़ा। बुधवार को अंकित ने फांसी लगा दी। उसे इमरजेंसी ले गए। वहां हंगामा किया। एमजी रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने समझाबुझाकर शांत किया। इंस्पेक्टर थाना जगदीशपुरा का कहना है कि सायना, उसके भाई सलमान और फरमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उधर, बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें