फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहजनवां में रिटायर्ड शिक्षिका से 70 हजार रुपये लूटे

Wed, 29 Jun 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
सहजनवां  के भीटी में मंगलवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से रुपये लेकर लौट रही रिटायर्ड शिक्षिका का झोला लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश हरपुर - बुदहट की तरफ फरार हो गए। शिक्षिका के शोर मचाने पर जुटे आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस के साथ ही उनके घरवालों को दी। पुलिस ने घेराबंदी करके बदमाशों की छानबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन



सहजनवां प्रतिनिधि के अनुसार भीटी रावत गांव की रहने वाली अमरावती पाठक (64) प्राथमिक विद्यालय की रिटायर्ड शिक्षक है। मंगलवार की दोपहर एक बजे एसबीआई की सहजनवां शाखा में स्थित अपने खाते से 70 हजार रुपये निकालने के बाद झोले में रख घर के लिए निकली थी। भीटी रावत जाने के लिए सहजनवां कस्बे में टेंपो पर बैठी थी। दोपहर दो बजे गांव के सामने टेंपो से उतरने के बाद घर जाने के लिए निकली थी। इसी बीच बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर झोला छीन लिया।

वारदात के बाद बदमाश हरपुर - बुदहट की तरफ फरार हो गए। अमरावती के शोर मचाने पर जुटे आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस के साथ ही उनके घरवालों को दी। घटना के बाद से वह स्तब्ध हो गई। सूचना पर पहुंची सहजनवां पुलिस ने बदमाशों के बारे में छानबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। अमरावती ने थाने पहुंच इंस्पेक्टर को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें