फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी पिता-पुत्र को तमंचा सटाकर दुकान में लूटपाट

Sat, 21 Jan 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
नौसड़ चौकी से महज पांच सौ मीटर दूर हरैया चौराहे पर व्यापारी पिता-पुत्र को बंधकर बनाकर लुटेरे लाखों की लूटपाट कर फरार हो गए। डायल 100 पर सूचना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची तो पीड़ित खुद चौकी पहुंचे और घटना की जानकारी दी। व्यापारी की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


भिलोरा गांव के नारद मुनि पांडेय की हरैया चौराहे पर दुकान है, जबकि बगल में पुत्र नित्यानंद मोबाइल की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात करीब 10.30 बजे मोबाइल शॉप बंद कर रहे नारद मुनि पांडेय और उनके बेटे नित्यानंद के पास मुंह बांधे पहुंचे तीन बदमाशों ने तमंचा सटा दिया। दो बदमाशों ने दोनों को बंधक बना लिया और तीसरे ने काउंटर में रखी नकदी लूट ली। दुकान स्वामी के मुताबिक बदमाश दिनभर की बिक्री के 25 हजार रुपये नकद, अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार की मदद के लिए रखे 45 हजार रुपये, पिता की दुकान से 15 हजार रुपये और दस हजार के सामान लूट ले गए।

व्यापारी ने डायल 100 पर घटना की जानकारी दी, मगर पुलिस नहीं पहुंची जिसके बाद नित्यानंद ने चौकी पर पहुंचकर घटना की जानकारी दिए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग भी शुरू कराई गई मगर तब तक बदमाश पुलिस की पहुंच से दूर हो चुके थे। नित्यानंद पांडेय की तहरीर पर बेलीपार पुलिस ने लूट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें