फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने रिटायर्ड मेजर का सिर फोड़ा

Fri, 31 Mar 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Fight
विज्ञापन
कैंट इलाके के महादेवपुरम में मनबढ़ों ने सेना के एक रिटायर्ड मेजर का सिर फोड़ दिया। आशंका है कि कच्छा बनियान में आए चोर लूट के इरादे से आए थे। हालांकि घायल मेजर के निर्माणाधीन मकान में पहले भी टुल्लू पंप आदि चोरी हो चुके हैं। पीड़ित ने एसएसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने एहतियातन पिकेट लगाने का आदेश दे दिया है। वहीं सीओ कैंट ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


देवरिया निवासी बाल गोविंद मिश्र सेना से मेजर के पद से रिटायर्ड हैं। वह महादेवपुरम में मकान बनवा रहे हैं। पास में ही उन्होंने किराए का मकान लेकर रखा है। पिछले एक महीने में उनके निर्माणधीन मकान में दो बार चोरी हो चुकी है। चोर एक बार टुल्लू पंप और दूसरी बार सरिया और सीमेंट उठा ले गए। इसके बाद बाल गोविंद ने एक चौकीदार रख लिया। बुधवार रात करीब 1:24 बजे चौकीदार ने निर्माणाधीन मकान के सामने चार संदिग्ध युवकों को देखा। उसने तुरंत ही इसकी सूचना सामने मकान में रहने वाले शख्स को दी। सभी लोग बाहर निकले तो चोर भागने लगे।

बाल गोविंद ने उन्हें दौड़ा लिया तो रास्ते में एक ने उनपर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया। बृहस्पतिवार को एसएसपी से मुलाकात कर उन्होंने सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें