फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार ने महिला से रेप किया, पति को पीटा

Tue, 03 Nov 2015 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
  कमरे में बंद करने पर वह खिड़की से कूदकर भाग निकला। कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। मंगलवार को पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

रुस्तमपुर क्षेत्र की रहने वाली महिला 29 अक्टूबर की रात में 11 बजे कमरे में सोई थी। उसके पति ड्राइंग रूम में कंप्यूटर पर काम कर रहे थे।
आरोप है कि घूमने के बहाने आए और महिला के घर पर रह रहे झांसी, ग्रासलैंड के रहने वाले रिश्तेदार गौरव पाठक ने कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर पिटाई कर दी। महिला का शोर सुनकर पति कमरे में पहुंचा तो गला दबाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया।
किसी तरह से धक्का देकर कमरे से बाहर निकले पति ने पुलिस को सूचना देते हुए बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही गौरव खिड़की के रास्ते भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रविवार की रात आरोपी को रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह महिला के पति की तहरीर पर गौरव के खिलाफ रेप के साथ ही हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। एसओ कैंट श्यामलाल यादव ने बताया कि मंगलवार की सुबह गौरव को कोर्ट में पेश करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें