गोरखनाथ क्षेत्र के जटेपुर उत्तरी से एटीएम काटते समय पकड़े गए तीनों छात्रों को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उनको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। घटनास्थल से भागने वाले चौथे छात्र की पुलिस तलाश कर रही है।
सोमवार रात जटेपुर उत्तरी में हड़हवा फाटक रोड पर एचडीएफसी के एटीएम गैस कटर से काटते समय पुलिस ने तीन छात्रों को पकड़ लिया था। उनकी पहचान सरोजनीनगर, महराजगंज निवासी और यहां बशारतपुर, शाहपुर में ननिहाल में रहने वाला पीयूष मणि त्रिपाठी, मिर्जापुर, चिलुआताल निवासी शिवम शुक्ल, बशारतपुर, शाहपुर के मोती पोखरा निवासी यूनूस ज्वाय हिजकिल के रूप में हुई थी।
इस दौरान मौके से इनका चौथा साथी राप्तीनगर, शाहपुर निवासी रोहित आनंद भाग गया था। चारों राप्तीनगर, शाहपुर स्थित एक प्रतिष्ठित विद्यालय में इंटर के छात्र थे। पुलिस ने उनके पास से गैस कटर व अन्य उपकरण बरामद किए थे। रात में दो बजे के आसपास उन्होंने एटीएम में घुसकर काटना शुरू किया।
आहट होने पर मोहल्ले के एक व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी थी।सूचना को गंभीरता से लेते हुए गोरखनाथ पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया था।