फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारामंडल पुलिस चौकी पर एक ट्रैवलर सीज 

Sat, 16 Apr 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
रामगढ़ताल पुलिस चौकी पर खड़ी सीज की गई ट्रैवलर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
परिवहन निगम द्वारा 33 डग्गामार टेंपो ट्रैवलर की सूची पुलिस और परिवहन विभाग को सौंपते ही कार्रवाई शुरू हो गई है। एआरटीओ प्रवर्तन ने अमर उजाला तिराहे पर गोरखपुर से लखनऊ चलने वाली एक ट्रैवलर को सीज कर दिया। इसका असर यह रहा कि शुक्रवार को रोज की अपेक्षा कम ट्रैवलर चली।
विज्ञापन


रोडवेज की एसी बसों को चुनौती देते हुए खुलेआम चलने वाली प्राइवेट ट्रैवलर बसों की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद रोडवेज अधिकारी हरकत में आ गए थे। बृहस्पतिवार को गोरखपुर डिपो के एआरएम महेश चंद्र ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए रेलवे बस स्टैंड के पास से डग्गामारी कर रही 33 ट्रैवलरों की सूची एसएसपी, परिवहन विभाग और कमिश्नर को भेजी थी।

हालांकि पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज की कार्रवाई नहीं की है। लेकिन परिवहन विभाग की चेकिंग टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एआरटीओ प्रवर्तन राकेश सिंह ने अमर उजाला तिराहे पर डग्गामारी कर रही यूपी 53 डीटी 4343 को तारामंडल पुलिस चौकी में सीज कर दिया। एआरटीओ प्रवर्तन राकेश सिंह ने बताया कि रोज की अपेक्षा शुक्रवार को सड़क पर टेंपो ट्रैवलर कम संख्या में चले।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परिवहन निगम की तरफ से जो सूची दी गई है, उन्हें सड़कों पर चेक किया जा रहा है। 

अपने ही दे रहे है दगा 
टेंपो ट्रैवलरों के संचालन में पूरा खेल परिवहन विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक तारामंडल में ट्रैवलर सीज होते ही कर्मचारी अपने अधिकारियों को ही फोन कर उसे छुड़वाने की सिफारिश करने में जुट गए थे। जब बात नहीं बनी तो नेताओं से भी फोन करया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें