फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई बस्ती में दो पक्षों में संघर्ष, कई लोग घायल

Sat, 16 Apr 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। नाली सफाई के दौरान हुए विवाद में दो पक्षों के लोगों के बीच संघर्ष हो गया। संघर्ष में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


नई बस्ती कांधला देहात निवासी शहनाज पत्नी इस्लाम शुक्रवार दोपहर घर के बहार बनी नाली को साफ कर रही थी। आरोप है कि इसी बीच वहां पर पड़ोसी युवक जाकिर पहुंचा ओर उसने महिला को नाली सफाई करने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनो में कहासुनी हो गई।

शहनाज ने मामले की जानकारी अपने पति को दी जिसके बाद जाकिर व इस्लाम के बीच में मारपीट शुरू हो गई। उस समय तो पड़ोस के लोगों ने दोनों के बीच समझौता करा दिया, लेकिन कुछ समय के बाद दोनों पक्षों के लोग अपने हाथों में लाठी-डंडे लेकर आमने सामने आ गए ओर दोनों पक्षों के बीच में मारपीट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान हुए संघर्ष में एक पक्ष से इस्लाम व उसकी पत्नी शहनाज व दूसरे पक्ष से जाकिर घायल हो गए। मामले की सूचना मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों को हल्का बल प्रयोग करके वहां से तीतर बीतर कर दिया। दोनों पक्षों के लोगों ने अपनी अपनी चिकित्सा कराने के बाद थाने में तहरीर देकर एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें