फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बच्चों को ढूढे़ तो मिलेगा इनाम

Sun, 03 Jul 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
kidnapping
विज्ञापन
अपहृत बच्चे और किशोर को ढूंढने पर पांच हजार रुपये का इनाम मिलेगा। आईजी ने जोन के सभी पुलिस कप्तान से 18 साल से कम उम्र के लापता किशोर, किशोरी और बच्चों की सूची मांगी है। एक अपहृत को ढूंढने के लिए एक दरोगा और दो सिपाहियों की टीम बनेगी। पीड़ित घरवालों के साथ पुलिस लाइंस में मीटिंग करने के बाद टीम खोजबीन शुरू करेगी।
विज्ञापन


गोरखपुर, बस्ती, देवीपाटन क्षेत्र के 11 जिलों में 18 साल से कम उम्र के 100 बच्चे, किशोर और किशोरी लापता है जिनके अपहरण का केस दर्ज हुआ है। आईजी मोहित अग्रवाल ने बच्चे, किशोर और किशोरी को बरामद करने के लिए एक महीने का अभियान शुरू किया है। सभी पुलिस कप्तान से अपने जिले में अपहृत बच्चे, किशोर, किशोरी की संख्या मांगी है। थानावार सूची मिलने के बाद बरामदगी के लिए एक दरोगा और दो सिपाही टीम गठित की जाएगी। पुलिस लाइंस में पीड़ित परिवार के लोगों संग टीम के सदस्यों अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे।

घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद नए सिरे से उन्हें बरामद करने का प्रयास करेंगे। बच्चे, किशोर, किशोरी को बरामद करने वाली टीम को आईजी पांच हजार रुपये का इनाम देंगे। पब्लिक के सहयोग से अगर कोई अपहृत बरामद होता है तो इनाम की राशि सहयोग करने वाले को दी जाएगी। पुलिस उसका नाम गोपनीय रखेगी। शनिवार को आईजी ने गोरखपुर, बस्ती और देवीपाटन रेंज के सभी पुलिस कप्तान को पत्र लिखकर 18 साल तक के अपहृत बच्चे, किशोर, किशोरी की जानकारी मांगी है। सूची मिलने के बाद टीम का गठन कर अभियान शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


बच्चे, किशोर और किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज करने के बाद विवेचक बरामद करने में दिलचस्पी नहीं लेते हैं जिसके कारण अनावरण नहीं हो पा रहा है। एक महीने का अभियान चलाकर पूरे जोन में पुलिस अपहृत लोगों के बरामदगी का प्रयास करेगी। बरामद करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम दिया जाएगा। पब्लिक के सहयोग से अगर अनावरण होता है तो इनाम की राशि उन्हें दी जाएगी।
विज्ञापन

- मोहित अग्रवाल, आईजी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें