फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों को छेड़ा, विरोध करने वालों को पीटा

Thu, 03 Nov 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
molestation
विज्ञापन
गुलरिहा इलाके के एक गांव में बीती रात छेड़खानी को लेकर जमकर बवाल हुआ। पहले तो लड़कियों के साथ छेड़खानी हुई और जब लोगों ने विरोध किया तो आरोपियों ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर उनकी पिटाई कर दी। इस घटना में दो लोगों का सिर फट गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ। छेड़खानी करने वाले युवक दूसरे संप्रदाय के थे मगर इसके पहले बात बढ़ती, एसपी सिटी हेमराज मीणा, सीओ गोरखनाथ मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत करा दिया। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


मंगलवार की रात करीब आठ बजे गांव के एक परिवार की कुछ लड़कियां खेत की ओर जा रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान नशे में धुत सोनू, सद्दाम और शहाबुद्दीन ने छेड़खानी शुरू कर दी। लड़कियां जब चिल्लाते हुए भागीं तो शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने तीनों युवकों को दौड़ा लिया तो वे फरार हो गए। थोड़ी देर बाद ही आरोपी युवक अपने साथियों के साथ फिर पहुंच गए। इसके पहले कि लोग कुछ समझ पाते, उन्होंने घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में योगेंद्र (46), खजानी (48) का सिर फट गया, जबकि वहीं जुगुन लाल (40) को भी चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल युवकों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। छेड़खानी का विरोध करने पर तलवार से हमला  गुलरिहा इलाके के अशरफपुर में बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर दो भाइयों पर आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर तलवार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल भाइयों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अशरफपुर की रहने वाली एक छात्रा को गांव का ही एक युवक छेड़ता था।

रोजाना कॉलेज आते-जाते वक्त वह रास्ते में अभद्र टिप्पणी करता था। इससे परेशान छात्रा ने बुधवार को घर आकर पूरी बात बता दी। मामला गांव का होने से दोनों भाई शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंच गए। इसी दौरान आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर दोनों भाइयों पर तलवार से हमला कर दिया। एक भाई को पेट और दूसरे को सीने में गंभीर चोट आई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें