फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से ऑटो पलटा, एक की मौत

Sun, 05 Feb 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिपराइच के पतरा गांव के पास शनिवार की सुबह पिकअप ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक मजदूर के रिश्तेदार ने पिकअप चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

कुशीनगर, अहिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम वेन्दुआर निवासी महेश (28) पुत्र विश्राम मजदूरी करता था। शनिवार को वह गोरखपुर में ऑटो में सवार होकर मजदूरी करने के लिए आ रहा था। अभी ऑटो पतरा गांव के पास पहुंची थी कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो पास के गड्ढे में पलट गया। हादसे में महेश की मौके पर ही मौत हो गई और चार घायल हो गए। घटना के बाद पिकअप चालक फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। महेश के रिश्तेदार नन्दलाल की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें