खेत की रखवाली कर रहे एक किसान की ऐसी ‘भयानक हत्या’ कर दी गई कि हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। हत्यारों ने किसान का सिर लक्ष्मण सागर बांध में फेंक दिया और धड़ झाड़ियों में छुपा दिया। मामला यूपी के चित्रकूट जिले का है।
मऊ थाना क्षेत्र के कोटराखांभा निवासी रामबालक निषाद (38) पुत्र चुन्नीलाल बुधवार को खेत की रखवाली करने जाने की बात कह कर घर से निकला था। अगले दिन उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। कहीं पता नहीं चला। शनिवार सुबह गांव के विंध्यवासिनी मंदिर के पास लक्ष्मण सागर बांध में मानव सिर मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहंची। सिर बाहर निकलवाया। इस दौरान पास ही स्थित झाड़ी में सिर कटा धड़ भी मिला।
लिस ने सिर और धड़ का मिलान करवाया तो उसकी शिनाख्त रामबालक निषाद के रूप में हुई। सीओ ने बताया कि गला रेतकर हत्या करने के बाद शव बांध में फेंका गया है। मृतक की पत्नी मीरा देवी ने अज्ञात लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। मृतक रामबालक के पिता चुन्नीलाल ने पिछले साल अज्ञात कारणोें के चलते आत्महत्या कर ली थी। मृतक के दो पुत्र, एक पुत्री है। उसके नाम दो बीघे जमीन है।