फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की लाश मिली, हत्या की आशंका

Mon, 05 Jun 2017 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
murder demo pic
विज्ञापन
इलाके के बांग्ला पांडे गांव में ईंट भट्ठे के पास वृद्ध की लाश मिलने से सनसनी मच गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान और घटनास्थल पर खून के धब्बे मिले हैं जिसके आधार पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। वृद्ध की शिनाख्त खुटहना गांव के अदालत (65) के रूप में हुई। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुत्र राघवेंद्र के मुताबिक अदालत शराब के आदती थे। शराब पीकर आए दिन बवाल करते थे। कुछ दिनों से वह पट्टीदारों के साथ रहने लगे थे। उनका घरवालों से कोई मतलब नहीं था। उधर, पट्टीदारों के मुताबिक रविवार की शाम को चार बजे से वह कहीं चले गए थे। खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। इस बीच सोमवार की सुबह 10 बजे गांव के लोगों से खेत में उनके मृत पड़े होने की सूचना मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। खजनी एसओ नासिर हुसैन ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान और लाश के पास खून के धब्बे मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें