फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से थाने में फरियादियों को मिलेगी पीली पर्ची

Sat, 02 Jan 2016 01:28 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में शुक्रवार को एसएसपी ने सिपाहियों को जांच पर्ची दी। शनिवार से सिपाही थाना परिसर में पर्ची लेकर बैठेंगे। जमीन, नाली, सड़क के साथ ही आरोप-प्रत्यारोप के सभी मामले की शिकायत दर्ज करने के बाद वे फरियादी को पीली पर्ची देंगे। गंभीर अपराध के मामले में पीड़ित को पर्ची नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


एसएसपी लव कुमार ने बताया कि थाने से जमीन, नाली, रास्ते का विवाद का मामला अधिक आने पर नई व्यवस्था शुरू हुई है। हर थाने पर चार सिपाहियों को पीआरओ नियुक्त किया गया है। आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में ये ड्यूटी करेंगे। हत्या, लूट, डकैती और महिलाओं के साथ हुए अपराध के मामले में पीड़ित को यह पर्ची नहीं दी जाएगी। इस मामले में सीधे मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।

उन्होंने बताया कि थाने में नियुक्त हुए पीआरओ प्रार्थना पत्र लेने के बाद पीड़ित को पर्ची देंगे, जिसमें जांच अधिकारी का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज होगा। शिकायत के निस्तारण में देरी होने पर पीड़ित पर्ची के साथ आकर अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज करा सकेगा। पीली पर्ची के पीछे सभी पुलिस अधिकारियों का नंबर दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें