गोरखपुर। एसएसपी अनंत देव ने मंगलवार की शाम झंगहा के नई बाजार चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। कार्य मेें लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है। पीआरओ टीजे सिंह को रहमतनगर चौकी का प्रभारी बनाने के साथ ही पुलिस लाइंस में तैनात एक इंस्पेक्टर समेत 16 दरोगा को नई तैनाती मिली है।
मंगलवार शाम जारी हुए आदेश में पुलिस लाइंस से इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र राम को क्राइम ब्रांच, दरोगा कन्हैया लाल, भगवान सिंह, दीपिका पांडेय को कैंट, श्रीनारायण द्विवेदी को बेलीपार, राजेंद्र प्रताप यादव को झंगहा, मुहम्मत अली अब्बास को उरुवां, सुबाष यादव को तिवारीपुर, सत्येंद्र प्रकाश पांडेय को गोरखनाथ, रामनरेश भारती को सहजनवां, सुनील कुमार को सिकरीगंज थाने पर सेकंड अफसर बनाया गया है। दरोगा दिनेश तिवारी को बेतियाहाता, गुलाब यादव को नई बाजार, पीआरओ टीजे सिंह को रहमतनगर का चौकी प्रभारी नियुक्त किया है।
दरोगा सुनील सिंह एसएसपी के नए पीआरओ होंगे। इसके अलावा दरोगा पीयूष सिंह को कोतवाली, एसएन सिंह को कैंट थाने का एसएसआई बनाया है।