फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी की गोली मारकर हत्या

Wed, 10 Feb 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में कटरा के एक युवा कारोबारी मोहम्मद नाजिम उर्फ शेबू (25) की धूमनगंज इलाके में  गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह घर से एक दोस्त की शादी में करेली जाने की बात कहकर निकला था। मंगलवार रात वह नीम सराय मोहल्ले में गोली लगने से खून से लथपथ चीखते हुए जीटी रोड पर आकर गिर पड़ा। यह देखकर लोग सन्न रह गए। खबर पाकर पहुंची धूमनगंज पुलिस उसे एसआरएन ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नाजिम के मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन


कटरा के रहने वाले मंजूर अहमद आबकारी महकमे में ड्राइवर हैं। उनकी तैनाती उरई जनपद में है। मंजूर के इकलौते बेटे नाजिम उर्फ शेबू की नेतराम चौराहे के पास कैश एंड कैरी के नाम से मेन्स कलेक्शन की दुकान है। मंगलवार को दुकान बंद थी। रात लगभग नौ बजे वह घरवालों से एक दोस्त की शादी में करेली जाने की बात कहकर निकला था। रात लगभग सवा दस बजे वह अचानक धूमनगंज के नीम सराय मोहल्ले की एक गली से चीखते हुए जीटी रोड पर आया। जीटी रोड पर पहुंचते ही वह गिर पड़ा। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले तो देखा कि बाहर एक युवक खून से लथपथ सड़क पर पड़ा तड़प रहा है।

पहले तो लोगों ने समझा कि वह सड़क हादसे में घायल हुआ है लेकिन करीब पहुंचे तो देखा कि नाजिम के सीने से खून बह रहा था। सूचना पर धूमनगंज पुलिस पहुंची। पुलिस आनन-फानन में उसे लेकर एसआरएन पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नाजिम की जेब से मिले वोटर आईकार्ड से उसकी शिनाख्त कर घरवालों को सूचना दी गई । गली के बीचोबीच नाजिम के एक पैर का जूता बरामद हुआ।  कुछ दूर पर गली में एक जैकेट भी मिली है, जो कि नाजिम की नहीं है। घटना के बाद काफी लोग गली से गुजर चुके थे। जिसके चलते खोजी कुत्ता जूते तक जाने के बाद भटक गया। वहीं हादसे की खबर पाकर नाजिम के घरवाले और मोहल्ले के लोग भी एसआरएन आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000000000000000000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें