मंडलीय कारागार के बैरकों की जांच मंगलवार तड़के साढ़े चार बजे जेलर ने की। इस दौरान बैरक नंबर एक में कई आपत्तिजनक सामान मिले। खबर है कि मोबाइल, टैबलेट जैसे उपकरण मिलने पर मातहतों को फटकार लगाई। हालांकि जेलर इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
जेल में मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण का इस्तेमाल कोई नई बात नहीं है। जब भी अफसरों ने इसकी जांच की है सच्चाई सामने आती रही है। मंगलवार तड़के जेलर आरके सिंह ने बैरकों की जांच शुरू कर दी। एक-एक कर वह सभी बैरक में गए। इस दौरान कई आपत्तिजनक सामान मिले। जेलर ने बताया कि यह गंभीर मामला हैं। जांच रिपोर्ट तैयार कर ली गई हैं और कार्रवाई के लिए जेल अधीक्षक को सौंपा जाएगा।
बता दें कि डीआईजी जेल ने अभी कुछ दिनों पहले ही जांच की थी। इस दौरान भी मोबाइल व अन्य सामान मिले थे और बंदी रक्षक ड्यूटी के प्रति लापरवाही करते मिले थे। तब उनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी। कार्रवाई के बावजूद बंदी रक्षकों के कार्य में बदलाव नहीं आ रहा है इसकी पुष्टि जेलर की जांच में भी हो गई है।