फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षमता की परख में कई पुलिस वाले फेल

Thu, 09 Mar 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
परेड ग्राउंड में ट्रायल देते पुलिसकर्मी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
होली के हुड़दंग, चुनावी नतीजे के बाद कटुता का डर और लखनऊ में आतंकी धमक के बाद किए गए क्षमता परीक्षण में ज्यादातर पुलिस वाले फेल हो गए। आपात स्थिति से मुकाबले के लिए पुलिस की तैयारियां जांचने के लिए बुधवार के ट्रायल में कुछ वर्दी वाले निशाना लगाने में चूके तो कई बंदूक ही लोड ही नहीं कर सके। कमजोर पुलिसिंग की इस तस्वीर का सामना कर रहे एसएसपी भी अधीनस्थों पर झुंझला कर रह गए।
विज्ञापन


11 मार्च को विधानसभा परिणाम के बाद ही 12 को होलिकादहन और फिर 13 को रंगोत्सव की तैयारी है। इसे लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। लखनऊ में आतंकी घुसपैठ ने भी अफसरों के कान खड़े कर दिए हैं। स्थिति को देखते हुए एसएसपी रामलाल वर्मा ने बुधवार को पुलिस की क्षमता का परीक्षण कराया। इस दौरान आंसू गैस गोले दागने वाली गन खोलने, लोड करने, रबर बुलेट चलाने जैसे दंगा नियंत्रण वक्त के बुनियादी कामों में भी कई पुलिस वाले चूक गए। शहर के अन्य इंस्पेक्टर गन खोलने लोड करने में कामयाब रहे लेकिन तिवारीपुर थाने के इंस्पेक्टर का फ्लो लड़खड़ा गया। 

इससे गुस्साए एसएसपी ने सभी को ठीक से ट्रेनिंग लेने के आदेश दिए। एसपी सिटी हेमराज मीणा की देखरेख में आरआई ने करीब पांच घंटे तक पुलिसवालों को प्रैक्टिस कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें