फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के मायके जाने पर युवक ने फांसी लगाई

Fri, 12 Feb 2016 10:56 PM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलुआताल। पत्नी से झगड़ा होने पर आहत युवक ने फांसी लगा ली। देर शाम तक दरवाजा नहीं खुलने पर घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई तो युवक फंदे से लटकता मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गोरखनाथ क्षेत्र के हुंमायूंपुर उत्तरी निवासी रवि गौड़ (38) फूलों की सजावट का काम करता था। बृहस्पतिवार रात किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया था। इसकी वजह से पत्नी शुक्रवार सुबह मायके कूड़ाघाट चली गई थी। इससे आहत रवि पूरे दिन घर से बाहर रहा और देर शाम लौटने पर अपने कमरे में चला गया। परिवार वालों के आवाज देने पर भी कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में गई तो रवि को फंदे से लटकती हुई लाश मिली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें