फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में आई महिला की करंट से मौत, केस दर्ज

Wed, 02 Mar 2016 12:08 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। चिलुआताल में रिश्तेदार के घर शादी में आई महिला की करंट लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला के पति ने अपने रिश्तेदार के साथ ही टेंट मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


सरहरी प्रतिनिधि के अनुसार पनियरा, तरकुलहिया के रहने वाले रामकिशुन की पत्नी संतीरा (45) अपने  रिश्तेदार कपिलदेव के यहां परमेश्वरपुर के जीतपुर में शादी सामारोह में गईं थीं। मंगलवार की भोर में चार बजे संतीरा महिलाओं के साथ खेत की तरफ जाने के लिए निकली थी।

दरवाजे पर लगे टेंट के पाइप में करंट था इसकी चपेट में संतीरा आ गईं। महिलाओं के शोर मचाने पर कपिल के साथ ही अन्य युवकों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन झटका लगने से वह भी झुलस गए। रिश्तेदार अचेत हाल में संतीरा को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


रामकिशुन पुलिस को बिना बताए पत्नी का शव लेकर पनियरा चले गए। जानकारी के बाद पहुंची चिलुआताल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रामकिशुन की तहरीर पर देर शाम लड़की के पिता और टेंट हाउस मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
 
पाइप के ऊपर से गुजर रहा था कटा हुआ तार
डेकारेशन करने वाले इलेक्ट्रिीशियन ने सजावट के लिए बिजली के पोल से कनेक्शन लिया था। दरवाजे के सामने लगे टेंट के ऊपर से तार गुजर रहा था। रात में कटा हुआ तार टेंट की पाइप से सट गया जिसके कारण पूरे मंडप में करंट उतर गया था। एसओ चिलुआताल रामपाल यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें