फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल गया अपहर्ता, साथियों की शुरू हुई तलाश

Wed, 27 Jul 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
गाेव‌िंद
विज्ञापन
मुंडेरा बाजार में सोमवार को बच्चे का अपहरण करने वाले युवक को पुलिस ने मंगलवार दोपहर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस अब तक छात्र गाेव‌िंद का अपहरण करने के कारण का पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर पुलिस लाइंस में प्रेस वार्ता कर एसएसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि पकड़े गए अपहर्ता की पहचान मुंडेरा बाजार वार्ड नंबर चार के शमसुद्दीन के रूप में हुई। देर रात तक चली पूछताछ में वह अपहरण करने का कारण नहीं बता सका। एसएसपी ने बताया कि शमसुद्दीन पहले से दुकानदार का परिचित है। उसके अन्य साथियों के पकडे जाने के बाद ही बच्चे का अपहरण करने की योजना का पता चलेगा। 

ठिकाना न मिलने पर लेकर लौटे थे 
पांच घंटे तक अपहर्ता बच्चे को लेकर चौरीचौरा क्षेत्र में घूमते रहे। रास्ते में एक बाइक पर सवार दो अन्य साथी भी मिल गए। बच्चे को पहले सोनबरसा के पास एक गड्डे में छुपाकर रखा गया था। बाद में वहां से लाते समय बाइक का पहिया पंक्चर हो गया। बच्चे को छुपाने के लिए उन्होंने जिस मकान को चुना था वहां जगह नहीं मिल पाई, जिसके बाद वह कस्बे में लौट आए। नजर पड़ने पर लोगों ने शमसुद्दीन को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें