फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने का आरोप, विरोध पर पीटा

Wed, 27 Jul 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विजयनगर थाने में आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट संदीप त्यागी निवासी डूंडाहेड़ा ने लिखाई है, जिसमें लखमी चौधरी निवासी चिपियाना गौतमबुद्धनगर, शैलेंद्र निवासी क्रॉसिंग्स रिपब्लिक, दिनेश गोयल निवासी कविनगर और पांच अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन


आरोप है कि दिनेश गोयल ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनका प्लाट लखमी और शैलेंद्र को बेच दिया है। 21 जून को वह अपने प्लाट पर गए तो उस पर कुछ लोग कब्जा कर रहे थे, उन्होंने विरोध किया तो उनकेसाथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गए।

उन्हें लोगों ने किसी तरह बचाया। इस संबंध में एसओ विजयनगर नजीर अली ने बताया कि कोर्ट के आदेश 156 (3) के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें