फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी कर चोरी करने वाले दाे युवकों को पकड़ा

Sat, 27 May 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
जीआरपी ने जहरखुरानों को पकड़ा। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
ट्रेनों में जहरखुरानी कर चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिर सदस्यों को जीआरपी ने दबोच लिया। पकड़े गए चोरों के पास से नशीला पाउडर, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल बरामद किया है। वहीं पकड़े गए आरोपियों का एक साथी फरार हो गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम को एसपी रेलवे ने पांच हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को एसपी जीआरपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर शातिर चोरों के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी यात्री बनकर ट्रेनों में सवार होते थे और मौका पाते ही जहरखुरानी कर नकदी और सामान की चोरी कर लेते थे। ऐसी घटनाएं ट्रेनों में बढ़ने पर जीआरपी प्रभारी आनंद कुमार सिंह की टीम को लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर दो संदिग्धों को जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर ने पकड़ा और पूछताछ की तो उनकी निशानदेही से चोरी गए सामान बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपियों ने पनिहवा, रेलवे स्टेशन गोरखपुर में हुई चोरी में भी शामिल होना स्वीकार किया है। सिसवा बाजार के पास लेडिज पर्स चुराया था, जिसमें मोबाइल, सोने की लॉकेट, अंगूठी, चांदी का पायन, 15 हजार रुपये नकद थे। इसकी बरामदगी की गई है। चोरों की पहचान महराजगंज के कोठीभार क्षेत्र के गोलू उर्फ अखिलेश चौधरी, कोठीभार के वार्ड नंबर आठ निवासी समीर के रूप में हुई है। फरार साथी वार्ड नंबर एक निवासी हनुमान जायसवाल की तलाश की जा रही है। इनके पास से 230 ग्राम नशीला पाउडर, चार मोबाइल, एक सोने की अंगूठी, सोने की लाकेट, चांदी की पायल बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें