फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम की सूचना से लेट हुई गोरखपुर की फ्लाइट

Fri, 04 Mar 2016 12:59 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नई दिल्ली से गोरखपुर आने वाली जेट लाइट की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी पर बृहस्पतिवार को हड़कंप मच गया। दिल्ली में हुई सघन जांच के बाद यह फ्लाइट 1:40 घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची।
विज्ञापन


यहां भी बम, डॉग स्क्वाएड के साथ एसपी (सिटी) ने एयरपोर्ट परिसर की चेकिंग कराई। यही नहीं, दोपहर में दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट की भी सघन जांच की गई।

इसके चलते दोपहर दो बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी की स्थिति रही। क्राइम ब्रांच की टीम इंटरनेट से कॉल कर झूठी सूचना देने वाले की तलाश रही है।
विज्ञापन


सिविल एयरपोर्ट के लैंडलाइन नंबर पर दोपहर दो बजे इंटरनेट से एक कॉल आई। फोन करने वाले ने दोपहर 3:20 बजे नई दिल्ली से गोरखपुर आने वाली जेट लाइट की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी देकर फोन काट दिया।

एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों ने इस मामले की जानकारी पुलिस के साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट के अफसरों को दी। इसके बाद दिल्ली में जेट एयरवेज की फ्लाइट के साथ ही उसमें बैठे यात्रियों की सघन चेकिंग कराई गई।

इसके चलते नई दिल्ली से फ्लाइट 1:40 घंटे देर से रवाना हुई। इधर, फ्लाइट को बम से उड़ाने की सूचना के बाद एसपी (सिटी) हेमराज मीना, सीओ क्राइम अभय मिश्रा कैंट, खोराबार पुलिस के साथ ही बम, डॉग स्क्वाएड, फायर बिग्रेड और एंबुलेंस से डॉक्टरों की टीम लेकर एयरपोर्ट पहुंचे।

2:20 पर नई दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट आने पर यात्रियों की जांच करने के साथ ही परिसर में भी छानबीन की गई लेकिन कुछ नहीं मिला।

यही नहीं, शाम 5:10 बजे जेट लाइट की फ्लाइट के गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने पर यात्रियों को नीचे उतारने के बाद फिर से जांच की गई। सभी 35 यात्रियों के बाहर निकलने के बाद शाम 5:40 बजे फ्लाइट नई दिल्ली रवाना होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। 

एयरपोर्ट के लैंडलाइन नंबर पर दोपहर में इंटरनेट के जरिए कॉल कर जेट लाइट की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। नई दिल्ली के साथ ही गोरखपुर में फ्लाइट और एयरपोर्ट परिसर की चेकिंग कराई गई लेकिन सूचना गलत निकली। क्राइम ब्रांच की साइबर सेल फोन करने वाले के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

- हेमराज मीना, एसपी (सिटी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें