फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगहा में कार सवारों ने किया युवती का अपहरण

Fri, 20 May 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गगहा में युवती का अपरण हुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भाभी के साथ दवा लेने गगहा चौराहे पर गई किशोरी का शुक्रवार की रात कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। वारदात के बाद बदमाश बड़हलगंज की तरफ भाग निकले। हटवा गांव की रहने वाली किशोरी (17) शुक्रवार की रात तबीयत खराब होने पर दवा कराने भाभी के साथ गगहा बाजार चौराहे पर गई थी। हाईवे पर गोरखपुर की तरफ आए कार सवार तीन युवकों ने उसे जबरन खींचकर कार में बैठा लिया।
विज्ञापन


भाभी ने शोर मचाने के साथ ही उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें धक्का देकर युवक बड़हलगंज की तरफ भाग निकले। पुलिस कंट्रोल रूम में कई बार फोन करने के बाद भी कॉल रिसीव नहीं हुई। स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित ने मामले की जानकारी गगहा पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसओ मामले की छानबीन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें