फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश दिलाने का झांसा देकर तीन लाख ठगे

Wed, 01 Feb 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद कैश की जरूरत के फेर में पड़ी महिला के साथ तीन लाख की ठगी हो गई। महिला की शिकायत के बाद पुलिस और बैंक कर्मचारी जांच में जुट गए हैं। महिला ने भटहट निवासी एक युवक को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन


महराजगंज, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के उंटी गांव निवासी गुड्डी देवी पत्नी ईश्वर निषाद बीमार हैं। उनका बैंक एकाउंट भटहट स्थित इलाहाबाद बैंक में है। इलाज के लिए वह कई लोगों से कर्ज ले चुकी थीं, जिसे चुकाने के लिए ही उन्होंने अपा खेत बेच दिया था। इसकी रकम उनके खाते में जमा थी। नोटबंदी की वजह से वह रकम नहीं निकाल पा रही थीं। उन्होंने पड़ोस में रहने वाली संगीता देवी को अपनी परेशानी बताई। संगीता ने भटहट के रहने वाले दीपू यादव से उनकी मुलाकात कराई। दीपू ने एक पेपर पर हस्ताक्षर कराया और 1.10 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया।

करीब एक महीने तक जब दीपू ने रुपये नहीं दिए तो गुड्डी से उसका विवाद हो गया। इसके बाद रकम को वापस उनके खाते में भेजने के नाम पर उसने फिर हस्ताक्षर कराया और एकाउंट में बचे दो लाख भी रुपये भी अपने एकाउंट में ट्रांसफर करा लिया। इसकी जानकारी होने के बाद मंगलवार को गुड्डी बैंक पहुंची और फिर थाने। पुलिस बैंक कर्मचारियों से मिलकर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें