फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े गए चार चोर, 10 घटनाएं खुलीं

Sun, 21 Aug 2016 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
पुलिस लाइन मे चोरो के गैग का खुलासा करते एसएसपी ,एसपीसिटी व अन्य। - फोटो : Mahesh Kumar
विज्ञापन
राजघाट पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के कई सामान बरामद किए हैं। पूछताछ में उन्होंने राजघाट, कोतवाली और कैंट क्षेत्र की दस घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की है।। दो साल से वे शहर में वारदात को अंजाम दे रहे थे। पकड़े गए युवक अक्टूबर में एटीएम काटकर चोरी करने की तैयारी में थे।
विज्ञापन


एसएसपी रामलाल वर्मा ने रविवार दोपहर पुलिस लाइंस में बताया कि राजघाट इंस्पेक्टर गोपाल त्रिपाठी, टीपी नगर चौकी प्रभारी सादिक परवेज, बसंतपुर चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह शनिवार रात करीब दो बजे गश्त पर निकले थे। राजघाट पुल के पास बाइक सवार चार संदिग्धों की तलाशी लेने पर उनके पास से गैस कटर, तीन सब्बल, दो हथौड़ी और एक तमंचा मिला। पूछताछ में युवकों की पहचान खोराबार के कांशीराम आवासीय योजना निवासी सुल्तान, विनय दूबे उर्फ प्रिंस, राजघाट के तुर्कमानपुर निवासी अरमान उर्फ मूनी, चिलमापुर के छोटू उर्फ इशहाक के रूप में हुई।

चारों ने बताया कि वह चार अन्य साथियों के साथ मिलकर दो साल से शहर में चोरी कर रहे थे और बेलीपार के हरैया में किराए के कमरे में चोरी के माल का बंटवारा कर बाजार में बेचते थे। सुल्तान गैंग का लीडर है। उनकी निशानदेही पर कमरे में सोने-चांदी के गहने, नकदी, एलसीडी, लैपटॉप सहित कई सामान बरामद हुए। चोरी के बाइक से चलता था गैंग चोरों के पास से चोरी की चार बाइकें बरामद हुईं, जिसे वे चोरी करने के लिए इस्तेमाल करते थे। कोतवाली के आर्यनगर निवासी भाजपा नेता राजीव रंजन के घर में इसी गैंग ने चोरी की थी। गैंग में शामिल सनी ने एटीएम काटने की योजना बनाई थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
दिन में टेंपो चलाता था सुल्तान  गैंग का लीडर सुल्तान दिन में टेंपो चलाता था। मौज-मस्ती में ज्यादा रुपये खर्च होने पर उसने चोरी करना शुरू कर दिया। संपर्क में रहने वाले युवकों का गैंग बनाकर रात में चोरी की घटना को अंजाम देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें