मंडलीय कारागार से पांच बंदियों को दूसरे जेल में शिफ्ट करने का आदेश आ गया है। जल्द ही इन्हें दूसरे जेलों में शिफ्ट करने की कवायद की जाएगी। जेल प्रशासन का कहना है कि कोर्ट की अनुमति के बाद ही बंदी या कैदी रवाना किए जाते हैं।
मंडलीय कारागार में बंद सात शातिर बंदियों को अलग-अलग जिलों की जेलों में शिफ्ट करने का आदेश शासन से आया है। हालांकि इसमें दो बंदी पहले ही दूसरे जेल भेजे जा चुके हैं। मंडलीय कारागार में बंद शेष पांच बंदियों कृष्ण नंदन उर्फ देवकी नंदन को सहारनपुर, आशुतोष सिंह को झांसी, प्रवीण उर्फ भोला को बागपत, जाफर अली को मुजफ्फरपुर, राकेश सिंह को कन्नौज भेजा जाना है। कोर्ट की अनुमति मिलते ही इन्हें वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा।
वहीं शासन का रुख बदलते ही मिलेनियम बैरक में रह रहे सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल यादव को भी सामान्य बैरक में भेज दिया गया है। अब वीआईपी मिलेनियम बैरक में सिर्फ सजायाफ्ता पूर्व मंत्री अमन मणि त्रिपाठी ही हैं। गोपाल हत्या के मामले में सजा काट रहे हैं।