फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्त्रां में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Thu, 23 Feb 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
आग
विज्ञापन
शाहपुर इलाके के बशारतपुर में स्थित रेस्त्रां में गैस लीकेज से आग लग गई। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन वे काबू नहीं कर सके। इसी बीच फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


शाहपुर कॉलोनी निवासी अभिजीत नंदी की बशारतपुर में बडीज कैफे नाम से रेस्त्रां है। बुधवार को तीन बजे के करीब अचानक रेस्त्रां में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और धू-धू कर दुकान जलने लगी। इस पर वहां अफरा-तफरी का मच गई। इसी दौरान एक छात्रा अपना पर्स भागते समय रेस्त्रां में ही भूल गई, जिसमें रखा मार्कशीट व मोबाइल भी जलकर खाक हो गया। दुकान मालिक के मुताबिक करीब 15 लाख रुपये के सामान जलकर राख हो गए। 

एक घंटे जाम में फंसे रहे लोग
रेस्त्रां में आग लगने के बाद वहां पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई थी। इससे मेडिकल रोड पर भीषण जाम लग गया। जाम की सूचना पर पहुंची यातायात पुलिस ने रूट डायवर्ट कर किसी तरह से जाम में फंसे लोगों को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें