फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाज कंपनी के नाम पर बेचता था नकली सामान, दुकानदार पर केेस दर्ज 

Thu, 23 Feb 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
झाड़सा रोड स्थित एक दुकान पर बजाज कंपनी के नाम पर नकली सामान बेचने का मामला सामने आया है। आरोपी दुकानदार नकली माल को असली बताकर ग्राहकों को बेचता था। पुलिस ने कापी राइट एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर सुभाष चंद्र ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि झाड़सा रोड स्थित जय ऑटो पार्ट्स नामक दुकान पर बजाज कंपनी का नकली माल बेचा जा रहा है। पुलिस ने उन्हें साथ लेकर जय ऑटो पार्ट्स पर मंगलवार की शाम को छापेमारी की, जिसमें बेयरिंग समेत कई अन्य नकली सामान बरामद हुआ।

मैनेजर का आरोप है कि जय ऑटो पार्ट्स के मालिक हरीश कुमार लंबे समय से कंपनी का नकली माल ग्राहकों को असली बताकर बेच रहा था। पुलिस ने कापी राइट एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें